फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक की टक्कर में तीन जख्मी

Sat, 03 Jan 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़-सुल्तानपुर के बीच नारायनपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रक व रोडवेज की टक्कर में घायल लोगों में बेल्हा के भी तीन लोग शामिल हैं। हादसे की खबर घायलों के घर रेलवे स्टेशन रोड पहुंची तो कोहराम मच गया। जो जिस हाल में था भाग पड़ा। घायलों का इलाज सुल्तानपुर जिला अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड के राजकुमार मोदनवाल के जीजा गोसाईगंज में रहते थे। शुक्रवार को उनका देहांत हो गया। खबर पाकर राजकुमार, पत्नी बबिता (40) व भाभी कंचन मोदनवाल (47) के साथ फैजाबाद डिपो की बस से गोसाईगंज के लिए रवाना हुए। बस नारायनपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कोहरा के कारण रास्ता साफ नहीं दिखाई दे रहा था। जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। इसमें राजकुमार, बबिता व कंचन भी शामिल हैं। इनके हाथ व मुंह में चोट आई। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। राजकुमार मोदनवाल ने मोबाइल के जरिए अपने परिचितों को हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही लोग सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें