फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Sat, 03 Jan 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र में किशोरी को दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़िता ने शनिवार को चचेरे भाई के साथ पहुंचकर एएसपी को आपबीती सुनाई। एएसपी ने महेशगंज पुलिस को लताड़ लगाने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन

 किशोरी 23 दिसंबर की भोर में शौच के लिए निकली थी। रास्ते में उसे गांव के एक युवक ने रोक लिया और बहला फुसलाकर उसे बाइक पर बैठाकर पड़ोसी गांव के सुनसान इलाके में पुआल की लाट में ले गया। इस दौरान दो दिनों तक उसके साथ रेप किया। आरोप है कि किशोरी को भूखे रखकर यौन शोषण करता रहा। 25 दिसंबर को उसके चंगुल से बचकर किशोरी किसी तरह भाग निकली।

घर पहुंचने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से की। इलाकाई पुलिस ने पूछताछ के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस बीच कई दिनों तक वह अपने परिजनों के साथ थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी से मिली। उन्होंने इलाकाई पुलिस की क्लास लगाते हुए रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। हालांकि देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता थाने पर नहीं आई जबकि उसे कई बार बुलाया भी गया था। पीड़िता ने एएसपी पश्चिमी को बताया कि उसका मोबाइल थाने के दरोगा ने जमा करा रखा है। आरोपी युवक का भी मोबाइल पुलिस के कब्जे में है। जांच पड़ताल के बाद भी पीड़िता का मोबाइल पुलिस ने नहीं लौटाया। तारिक मोहम्मद, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बताया किशोरी को बंधक बनाकर दो दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला उनके सामने आया था। एसओ को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट लिखने में इलाकाई पुलिस के विलंब करने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें