फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर भाग रहा एटीएम चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 25 Nov 2018 12:15 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
शमशेरगंज/ लीलापुर। पुलिसकर्मियों पर फायर कर भाग रहा वांछित एटीएम चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उसकी तलाश में जौनपुर पुलिस ने भी कई बार दबिश दी थी। लीलापुर चौकी प्रभारी शुक्रवार की रात गश्त पर निकले हुए थे। आधी रात को शमशेरगंज की ओर जाते समय संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। जो पुलिस को देख भागा तो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को पीछा करता देख संदिग्ध युवक ने पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए राकेश पाल पुत्र अर्जुन पाल ने पूछताछ में बताया कि वह एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के रुपये उड़ाता है। उसने पिछले साल सूबेदार मिश्रा पर फायर किया था। उसकी तलाश में जौनपुर पुलिस भी आ चुकी है। मौके पर पहुंचे लालगंज के प्रभारी कोतवाल ने साथियों की बाबत पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें