फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार एक्सप्रेस में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। आनंद विहार एक्सप्रेस में झारखंड के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मुंगराबादशाहपुर में हुई। वह बीमार चल रहा था। परिजन उसे लेकर इलाज कराने दिल्ली जा रहे थे। जानकारी होने पर प्रतापगढ़ स्टेशन पर शव को उतारकर निजी एंबुलेंस से लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


झारखंड प्रांत के ठाकुर गांगटी बनियाडीह निवासी बनारसी यादव (75) काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बनारस में उसका इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। बनारसी यादव का बेटा मामेस यादव उसे लेकर आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें