फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर विवाहिता ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका। बीमारी से तंग विवाहिता ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अंतू थाना क्षेत्र के उमरी निवासी किशुनलाल विश्वकर्मा ने अपनी बेटी रंजू देेवी 28 की शादी अमेठी जनपद के गौरीगंज निवासी राजकुमार के साथ पांच साल पहले किया था। शादी के बाद रंजू देवी के बेटा नयंश व बेटी नैंसी पैदा हुई। एक साल से रंजू देवी की तबियत ठीक नहीं चल रही थी। तबियत ठीक न होने के कारण शनिवार की सुबह दस बजे अपने मायके उमरी पहुंची।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सामान खरीदने की बात कहते हुए घर से बाहर निकली। उमरी रेलवे क्रासिंग के पास सामान खरीदने न जाकर वह पांच सौ मीटर दूर चली गई। लखनऊ की तरह से आ रही भोपाल एक्सप्रेस के सामने रंजू देवी कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन संग पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत के बाद मायके से लेकर ससुराल तक कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें