फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर टूटने से सैकड़ों बीघे फसल डूबी, घरों तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

नहर टूटने से सैकड़ों बीघे फसल डूबी, घरों तक पहुंचा पानी
लोगों ने नहर को बंधवाने का प्रयास किया, नहीं मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
डेरवा। नहर टूटने से सैकड़ों बीघे फसल को डूब गई। पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने नहर बंधवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना सिंचाई विभाग को दी गई है।
बिहार विकास खंड के गोसाई का पुरवा गांव के पास मंगलवार की रात में खटवारा माइनर टूट गई। पानी अधिक आने के कारण सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई। रात का समय होने के कारण पानी लगातार बहता रहा। इसके चलते पानी गांव के करीब पहुंच गया। कसहर गांव के कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। सुबह लोगों ने किसी तरह से पानी रोकने की व्यवस्था की। इसके साथ ही नहर को बंधवाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गांव की महिला कलावती के घर मे पानी घुस गया। जिससे उसकी सारी गृहस्थी का सामान भीग गया। गांव के उमाशंकर गिरि, कमलाकांत पांडेय, अमरजीत, हाजी शाबिर अली, नन्दलाल सरोज, सूबेदार माली, इस्राइल, लल्लू माली व शंकर प्रजापति समेत दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल डूब गई। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को मामले से अवगत कराना चाहा तो उनका मोबाइल बंद मिला। इस पर विधायक विनोद सरोज से फोन पर बातकर नहर को बंधवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


फोटो-
राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
कई गांवों में घूमकर किया लोगों को जागरूक
कुंडा। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने साफ सफाई की। इसके साथ ही रैली निकाली गई। इस दौरान कई गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण के लिए जागरूक किया गया। रैली के समापन के बाद बच्चों ने नाटक और गीत की भी प्रस्तुति दी।
क्षेत्र के मनगढ़ स्थित कौशलेंद्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पहले दिन स्वच्छता और पर्यावरण विषय पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान श्रमदान भी किया। इसके बाद क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कुसेमर, लरू, मनगढ़ आदि गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर जागरूकत करती रही। इस दौरान प्राचार्य लेखराज सिंह, बीएन पांडेय, उमेश तिवारी, नीता सरोज, वंदना सिंह, ममता सरोज समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

फोटो-
लालगोपालगंज स्टेशन पर जल्द रुकेगी गंगा गोमती एक्सप्रेस
कुंडा (ब्यूरो)। तहसील के हथिगवां, किलहनापुर, बिहार समेत आसपास के विभिन्न गांवों के लोगों को गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन पकडने के लिए अब दूर नहीं जाना होगा। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के प्रयास से अब लालगोपालगंज स्टेशन पर भी गंगा गोमती एक्सप्रेस का ठहराव होगा। मंगलवार को लोकसभा सत्र के दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल को सांसद विनोद सोनकर ने पुन: पत्र देकर लालगोपालगंज स्टेशन पर गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की। इस पर रेल मंत्री ने जल्द ही ट्रेन के ठहराव का आश्वासन दिया। मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि अब कुंडा-बाबागंज के लोगों को ट्रेन पकडने में आसानी होगी।

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
मानिकपुर पीएचसी की एएनएम पर लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने पीएचसी मानिकपुर की एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव निवासी रूबी (23) पत्नी रवींद्र कुमार गर्भवती थी। प्रसव का समय नजदीक आने पर वह अपने मायके मानिकपुर के सहिली गांव निवासी पिता मूलचंद्र सरोज के घर आ गई थी। रविवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे मानिकपुर पीएचसी ले गए। वहां एक एएनएम ने उसे भर्ती कर लिया। बाद में उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में पहुंचे और भर्ती कराया। वहां चिकत्सकों ने बताया कि बच्चे की मौत हेा चुकी है। इसके चलते आपरेशन करना होगा। परिजनों की सहमति पर आपरेशन किया गया, लेकिन आपरेशन के दौरान ही महिला की भी मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। मंगलवार को महिला के अंतिम संस्कार के बाद पिता मूलचंद्र सरोज ने इसकी शिकायत सीएमओ से करते हुए एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया।

बंदरों के काटने से आधा दर्जन लोग घायल
कुंडा (ब्यूरो)। क्षेत्र के हीरागंज बहोरिकपुर के पास बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। ग्रामीणेां का कहना है कि अस्पताल में बंदरों के काटने के बाद इंजेक्शन भी नहीं मिल पा रहा है। भैरोपुर गांव के रामलाल यादव, रामपाल यादव, प्रेमा देवी, रामकृपाल, माधुरी, राजेंद्र मिश्र, साधू मिश्र, प्रेम नारायण, जगदम्बा प्रसाद यादव बंदरों के काटने से घायल हैं।
विज्ञापन


स्कूल से निकली शिक्षिका गायब
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के कलहा टिकरिया बुजुर्ग गांव निवासी शीलू सोनकर पुत्री केदारनाथ महेशगंज के अंजनी ऐंधा के पास एक नर्सरी स्कूल में पढ़ाती है। वह 24 दिसंबर को पढ़ाने के बाद स्कूल से निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। देर शाम तक उसके नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बाद में पता चला कि वह स्कूल से जा चुकी है। काफी जगह खोजबीन करने के बाद परिजनों ने महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐंधा निवासी दो लोगों के खिलाफ अपहरण की आशंका जताते हुए कुंडा कोतवाली में तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें