फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी एसटीएफ ने जेल का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी एसटीएफ ने जेल का लिया जायजा
विज्ञापन

एक घंटे तक जेल की बैरकों का निरीक्षण करने के बाद की पूछताछ
बंदियों से मुलाकात करने वालों को हुई परेशानी, लालगंज कोतवाली भी देखी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला कारागार का आईजी एसटीएफ ने जायजा लिया। करीब एक घंटे तक बैरक व अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद शातिर बंदियों व प्रभारी जेल अधीक्षक से पूछताछ की। जिसके कारण बंदियों से मिलने आए मुलाकातियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद लालगंज कोतवाली पहुंचकर जानकारी ली।
आईजी एसटीएफ अमिताभ यश शनिवार शाम प्रतापगढ़ पहुंचे। पुलिस अधीक्षक एस आनंद समेत सभी पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर अपराध रोकने की जानकारी दी। पूर्व में पकड़े गए अपराधियों के बारे में जानकारी दी। रात में मातहतों के साथ आईजी जिले के अपराधियों की धरपकड़ को लेकर रणनीति बनाते रहे। रविवार को आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और एसपी एस आनंद जिला कारागार पहुंचे। जेल का आईजी ने निरीक्षण किया। बैरकों को देखने के साथ ही जेल का अस्पताल भी भी निरीक्षण किया। जेल में निरुद्ध शातिर बंदियों से पूछताछ के बाद प्रभारी जेल अधीक्षक से घटना की जानकारी ली। प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की हत्या के कारणों को जानना चाहा। करीब एक घंटे तक जेल में रुकने के बाद आईजी व एसपी बाहर निकले। यहां से लालगंज कोतवाली पहुंचे। वहां क्राइम के बारे में जानकारी ली। करीब आधे घंटे तक रुकने के बाद आईजी वहां से लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


बदमाशों का गढ़ बन रहा भुलियापुर
बदमाशों का ठिकाना है मोहल्ले का 1090 चौराहा
गोलियों से पेड़ पर बना डाला है 1090 का निशान
बदमाशों के छिपने व भागने के लिए मुफीद है इलाका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर का भुलियापुर मोहल्ला बदमाशों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां का 1090 चौराहा बदमाशों का ठिकाना बन गया है। इस चौराहे पर पहुंचने वाला बदमाश खुद को सुरक्षित मानता है। चौराहे पर मौजूद पेड़ पर गोलियों से बदमाशों ने 1090 का निशान बना डाला है। पुलिस भी मानती है उस जगह पर बदमाश घटना के पहले व बाद में पहुंचते जरूर हैं। जहां से पुलिस को देख बदमाश आसानी से भाग निकलते हैं।
पुलिस के लिए भुलियापुर चुनौती बना हुआ है, जबकि बदमाशों के लिए महफूज जगह। पुलिस सूत्रों की मानें तो कई सालों से नए अपराधियों ने जरायम की दुनिया में कदम रखा है। जिनकी जड़ें भले ही गहरी नहीं हैं लेकिन वह अभी तक पुलिस की नजरों से बचकर वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। बदमाशों ने भुलियापुर में 1090 चौराहा बना रखा है। कोड के रूप में बदमाश उसका प्रयोग करते हैं। बताते हैं कि बदमाशों ने एक आम के पेड़ पर बुलेट से 1090 का निशान बना डाला है। यहां बदमाश घटनाओं की प्लानिंग करते हैं और अंजाम देेने के बाद भी अक्सर वहीं पहुंचते हैं। बदमाशों के इस अड्डे की जानकारी पुलिस को बहुत बाद में हो सकी। यह इलाका बदमाशों के लिए काफी महफूज है। यहां पुलिस के पहुुंचने से पहले ही बदमाशों को जानकारी हो जाती है। जिसके बाद बदमाश किसी भी दिशा में आसानी से भाग निकलते हैं। पुलिस केवल हाथ मलती रह जाती है।
विज्ञापन

इनसेट-------
बदमाशों को पकड़ने की बदली रणनीति
बदमाशों को पकड़ने के लिए अब पुलिस ने भी रणनीति बदल ली है। सूत्रों की मानें तो बदमाशों को संरक्षण देने वालों की पहले कमर तोड़ी जा रही है। इसके बाद उन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस भेस बदलकर खोजबीन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें