प्रतापगढ़। लालगंज तहसील के मालबाबू ने नशे में धुत होकर बेटे संग पड़ोसियों पर हमला बोल दिया। मारपीट की सूचना पर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को कोतवाली ले लाई। मालबाबू समेत तीनों का पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर मामले की जांच में जुट गई है।
शहर के विवेक नगर निवासी सुनील शर्मा लालगंज तहसील में मालबाबू हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर रात सुनील व उसका बेटा सुधीर शर्मा नशे में धुत थे। किसी बात को लेकर पड़ोसी अनिल से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मालबाबू व उसके बेटे ने अनिल पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने दौड़े आलोक और संतोष पर भी दोनों ने डंडे से प्रहार कर दिया। मारपीट के दौरान मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों से छिपकर मारपीट होती देखती रहे। घटना की जानकारी मिलने पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मारपीट करने वाले मालबाबू सुनील व उसके बेटे सुधीर ने अलावा अनिल को अपने साथ कोतवाली ले गई। रात में ही तीनों का मेडिकल कराया गया। रविवार को पुलिस ने मालबाबू व उसके बेटे के साथ ही अनिल का शांति भंग में चालान कर दिया। प्रभारी शहर कोतवाल ने बताया कि घटना के समय मालबाबू व उसका बेटा शराब पी रखे थे। इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई है।