फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जाम लगाने वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे जाम करने वालों पर पुलिस की सख्ती, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नौ नामजद व 100 अज्ञात पर पुलिस ने कसा शिंकजा
सदर बाजार के युवक का शव रखकर लगाया था सदर चौराहे पर जाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगाने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नौ लोगों को नामजद और 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।
नगर कोतवाली के सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अशोक शर्मा की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई, जब तीन बदमाश अंजनी ऊमरवैश्य के किनारे की दुकान से लूटपाट कर भाग रहे थे। आक्रोशित लोगों ने रविवार रात अशोक का शव सदर चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। इसके पहले कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के घर के सामने लोगों ने जाम लगाया था। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने लोगों को समझा कर शांत कराया। सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने अयोध्या प्रसाद शर्मा उर्फ भंडारी निवासी सदर बाजार, बिलोरे सोनी पुत्र पन्नालाल सोनी निवासी बेल्हा देवी रोड, शैलेंद्र गौड़ निवासी सदर बाजार, संदीप गुप्ता निवासी अजीत नगर, डब्लू मिश्रा पुत्र बडकऊ मिश्रा निवासी पुरानी आबकारी, संदीप मिश्रा निवासी पशु अस्पताल पड़ाव वार्ड, अंजनी ऊमरवैश्य निवासी सदर बाजार कोहंरौटी, ऋषभ ऊमरवैश्य निवासी सदर बाजार समेत 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्त से बाहर बदमाश
सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अंजनी ऊमर वैश्य के किराना की दुकान में लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने मोहल्ले के ही अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अंजनी की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों पर केस दर्ज किया था। चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे। जेल में खोजबीन के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर की हत्या का आरोपी चरस-तमंचा संग गिरफ्तार
स्मैक व चरस बेचने आए बाराबंकी के युवक को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। इंस्पेक्टर अनिल कुमार की हत्या का आरोपी चरस व तमंचा के साथ पुलिस ने पकड़ा। स्मैक व चरस बेचने आए युवक को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।
मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी ने गश्त के दौरान पल्टन बाजार निवासी इंस्पेक्टर अनिल कुमार की हत्या के आरोपी राजू सोनी उर्फ बोचा सोनी पुत्र पंचू सोनी को राजापाल चौराहे के पास गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में देखकर रोका। इस पर वह भागने लगा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व 220 ग्राम चरस बरामद हुआ। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने चिलबिला से मुन्ना पुत्र मन्नू निवासी मरहूम थाना असंदरा जनपद बाराबंकी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 210 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में मुन्ना ने बताया कि वह स्मैक व चरस लाकर यहां बेचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें