फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोराें नेे तीन घराें की सेंध काटकर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

लालगंज के रायपुर भगदरा (बरेवा) निवासी विजय यादव, नंदलाल यादव, अमरनाथ पाल के घर के लोग रविवार की रात गर्मी के चलते बाहर सो रहे थे। मौका देखकर चोर तीनाें घराें की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हो गए। चोराें ने भीतर रखी आलमारी व बक्से में रखा लाखाें के जेवर समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देकर चोर भाग निकले। सोमवार की सुबह परिजन घर के भीतर पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरे मिले। कमरे में सेंध कटी देख परिजनाें के होश उड़ गए। तीन घराें में एक ही रात चोरी होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणाें में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोराें का कोई सुराग नहीं लगा सकी। पीड़िताें ने घटना को लेकर लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र की चोराें को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें