फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा चेयरमैन के घर धावा बोलकर की फायरिंग, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा चेयरमैन के घर धावा बोलकर की फायरिंग, बवाल
विज्ञापन

गोलीबारी के दौरान युवक के पैर में लगी गोली, पुलिस ने मौके से बरामद किया खोखा और भागे हमलावरों की बुलेट
तनाव को देखते हुए चेयरमैन के घर पुलिसकर्मी तैनात, कुंडा में सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। चेयरमैन सीमा यादव के घर पर कुछ लोगों ने बुधवार की रात धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान एक युवक के पैर में गोली लग गई। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई खौफजदा दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा और हमलावरों की बुलेट बरामद की। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन खबर भेजे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
नगर पंचायत कुंडा की चेयरमैन सीमा यादव पत्नी गुलशन यादव की रंजिश जगजाहिर है। सीमा के देवर छविनाथ यादव सपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे बुलेट सवार व पैदल कुछ लोग कुंडा के वैष्णो कालोनी स्थित चेयरमैन के आवास पर आ धमके। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो गाली गलौज के दौरान लोग फायरिंग करने लगे। जिससे आसपास मौजूद लोग खौफजदा होकर अपने घरों में छिप गए। कुछ देर तक फायरिंग करने वाले हमलावर भाग निकले। गोली बारी के दौरान बब्बन सिंह निवासी डंडौली के पैर में गोली लग गई। भागने के दौरान हमलावरों की बुलेट छूट गई। सूचना मिलने पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खोखा बरामद करने के साथ ही हमलावर की बुलेट कब्जे में ले ली। सपा नेता छविनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है। कोतवाली पहुंचे बब्बन सिंह को घायल अवस्था में उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी भेजा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे थे। घटना की जानकारी के बाद सीओ राधेश्याम मौके पर पहुंचे। चेयरमैन के घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात करते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घटना की छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
कुंडा चेयरमैन सीमा यादव के घर पर हुई फायरिंग व हमले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। घटना से मोहल्ले के लोगों में खौफ देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें