फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक डकैती : ताबड़तोड़ दबिश, 15 संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक डकैती : ताबड़तोड़ दबिश, 15 संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन

बैंक पहुंचे आईजी, घटना के बारे में ली जानकारी, खुलासे के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया
जिलेभर की पुलिस ने झोंकी ताकत, फिर भी नहीं मिल सकी कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। विश्वनाथगंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में दिनदहाड़े डकैती की घटना में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने घटना के बाद ताबड़तोड़ दबिश देकर 14 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को आईजी जोन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है।
इलाबाद-फैजाबाद राजमार्ग स्थित मानधाता थाना के विश्वनाथगंज बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा की सहेरुआ शाखा से बुधवार अपराह्न तीन बदमाश मैनेजर और कैशियर को पिस्टल सटाकर सात लाख 79 हजार 60 रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। एसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। 36 घंटे बाद भी पुलिस घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ नहीं सकी। लुटेरों को दबोचने के लिए इलाहाबाद एसटीएफ को भी लगाया गया है। बुधवार रात रानीगंज और कोतवाली सर्किल की पुलिस के साथ एएसपी, एसपी और सीओ छापामारी करते रहे। रानीगंज, मानधाता और कोतवाली पुलिस 15 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी है। इधर, गुरुवार दोपहर आईजी जोन मोहित अग्रवाल विश्वनाथगंज बाजार पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बैंककर्मियों से पूछताछ की। पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


रानीगंज और नगर कोतवाली इलाके के बदमाशों पर शक
हब्बू और सद्दाम की संलिप्तता भी खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मानधाता के विश्वनाथगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक में दिनदहाड़े डकैती की घटना की जांच में जुटी पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों की मानें तो घटना में नगर कोतवाली और रानीगंज थाना क्षेत्र के बदमाशों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए एसपी की ओर से गठित टीम ने छापामारी करनी शुरू कर दिया है। हालांकि बदमाश घर छोडक़र फरार हो चुके हैं। इससे पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। इन बदमाशों के साथ पुलिस ने एक लाख के इनामिया बदमाश हब्बू और सद्दाम की भी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

विश्वनाथगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार को डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में हाथ पैर चला रही पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना को अंजाम देने के पहले बदमाश एक बार बैंक आए थे। करीब 20 मिनट तक बैंक के बाहर खड़े थे। फिर वह बैंक परिसर में घुसकर काफी देर तक बैठै थे। इसके बाद वहां से फोन पर बाते करते हुए चले गए। करीब डेढ़ से दो घंटे के बाद फिर बैंक में चेहरा बांधकर बदमाश बैंक में डकैती डालने पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद दो लुटेरे देल्हूपुर होते हुए रानीगंज की ओर भाग निकले थे तो तीन शनिदेव के रास्ते से दुर्गागंज होते हुए प्रतापगढ़-रानीगंज हाईवे पर निकले थे। सूत्रों की मानें तो बैंक में डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस को तीन बदमाशों के बारे में सारी जानकारी मिल गई है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहे हैं। पुलिस ने उनके करीबियों पर भी निगाह गड़ा रखी है। पुलिस भदोही कटरामेदनीगंज के कुछ बदमाशों पर भी नजर बनाए हुए है।
वर्जन-----------
एसटीएफ भी लगी है। बातचीत हो रही है। दो से तीन दिनों के अंदर लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
एस आनंद, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें