फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांग्रेस प्रत्याशी ने दी भाजपा कार्यकर्ता को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी पर धमकाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी पर फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत भी की है। पुलिस आरोप की छानबीन कर रही है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला निवासी रानी साहब की कोठी निवासी यादवेंद्र सिंह उर्फ अरुण दादा पुत्र युधेंद्र बहादुर सिंह ने लालगंज पुलिस से शिकायत कर कहा है कि वह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। 19 अप्रैल को दोपहर में उसके पास फोन कर कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह ने धमकी दी। लालगंज कोतवाल ने बताया कि शिकायती पत्र मिला था। जांच के लिए चौकी प्रभारी रानीगंज कैथौला को दिया गया है।

प्रधान के तीसरे हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
प्रतापगढ़। अंतू के रसूलपुर गुलरहा के प्रधान दिनेश दुबे की गोली मारकर हत्या करने के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद होने का पुलिस दावा कर रही है।
विज्ञापन

रसूलपुर गुलरहा के प्रधान दिनेश दुबे की गोली मारकर मंगलवार की शाम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पूर्व प्रधान अखिल सिंह उर्फ दरोगा व मोनू तिवारी को जेल भेजा था। रविवार भोर में अंतू पुलिस ने तीसरे हत्यारोपी नवाजिश को दबोच लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना के बाद से ही गांव में तनातनी है। बवाल की आशंका में पुलिस तैनात है। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


छप्पर बनाने से रोकने पर पीटा
जेठवारा। जमीन विवाद में छप्पर रखने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। पड़ोसियों ने विरोधियों को पीटकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि जेठवारा थाना क्षेत्र के केवल का पुरवा सरायइंद्रावत निवासी सुमित्रा देवी पत्नी लाल बहादुर पटेल का पड़ोसी छेदीलाल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को छोटेलाल विवादित जमीन पर छप्पर बनाने लगा। सुमित्रा के विरोध करने पर पड़ोसियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए उसकी बेटी अर्चना आई तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें