पट्टी। कोतवाली पट्टी क्षेत्र के सिरनाथपुर गांव निवासी एक युवक को बहाने से बुलाकर गांव के ही दो युवकों ने जमकर पीटा। आरोप है कि यह लोग उसकी बाइक भी छीनकर चले गए। पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच को गांव गई तो आरोपी भाग निकले।
क्षेत्र के सिरनाथपुर गांव निवासी विनोद रजक पुत्र हरीलाल का आरोप है कि वह पट्टी मुख्यालय अपने काम से आया था। इस बीच गांव के सोनू उपाध्याय उर्फ अरुण व सोनू यादव ने उसे फोन कर उपाध्यायपुर चौराहे के पास बुलाया। जब वह रात करीब आठ बजे पहुंचा तो वे लोग उसे गांव के करीब ले गए और एक सुनसान जगह देखकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि घायल होने के बाद यह लोग उससे जबरन बाइक छीन कर वहां से चले गए। पीड़ित ने आपबीती परिजनों को बताई तो वह लोग शुक्रवार को कोतवाली गए और तहरीर पुलिस को दी। इस मामले की जांच के लिए कोतवाली पुलिस जब गांव गई तो आरोपी फरार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।