फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता से मांगी 10 लाख की रंगदारी, धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता से मांगी 10 लाख की रंगदारी, धमकाया
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ता से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर बदमाशों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। देवसरा थाना क्षेत्र के गहबरा निवासी ललित नारायण मिश्रा मुख्यालय में वकालत करते हैं। उनका आरोप है कि वह लखनऊ से 21 सितंबर को प्रतापगढ़ लौटे। रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा से कमरे में पर आते समय अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया। जिसमे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। ललित नारायण मिश्रा को दूसरी बार फिर धमकी मिली। जांच के बाद पुलिस ने विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ललित पट्टी विधानसभा से माकपा से चुनाव लड़ चुके हैं।
पर्स उड़ाने वाले को लोगों ने दबोचा
प्रतापगढ़। बेल्हा देवी मंदिर से पर्स उड़ाकर भागे बदमाश को लोगों ने दबोच लिया। पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अमेठी जनपद के कटरा हुलासी निवासी रजनीश मिश्रा सोमवार को अपनी पत्नी के साथ बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। पूजन के बाद निकलते समय रजनीश की पत्नी से पर्स छीनकर बदमाश भाग निकला। जिसे पब्लिक ने पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया बदमाश कोहड़ौर का रहने वाला आनंद मोहन मिश्र बताया जाता है। उसने पर्स में रखा 5 हजार रुपये और कीमती सामान गायब कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के रामपुर गौरी निवासी किरन का आरोप है कि पुलिस उसका मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। उसका आरोप है कि पति विनोद पाल समेत ससुरालीजनों ने दहेज के लिए मारापीटा। शिकायत के बाद भी पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

गिरवी जेवरात न लौटाने पर सर्राफ की शिकायत
रखहा। रुपये के लिए गिरवी रखे जेवरात सर्राफ नहीं लौटा रहा। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है। कंधई थाना क्षेत्र के सराय भवानी निवासी निशा पांडेय पत्नी वीरेंद्र कुमार पांडेय का आरोप है कि उड़ैयाडीह बाजार स्थित एक सर्राफ के पास उसने जेवरात गिरवी रखा था। रुपये वापस देकर जेवरात वापस लेने गई तो सर्राफ ने उसे धमकाते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें