प्रतापगढ़। अवैध शराब व गांजा बरामद करने के लिए कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार की रात भुपियामऊ में दबिश दी। पुलिस को देखते ही दो लोग फरार हो गए। घर मेें गांजा व अवैध शराब मिली। जिसे कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को भी दबोच लिया।
कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी ने मंगलवार की रात भुपियामऊ में बचनलाल उर्फ कल्लू के घर छापा मारा। पुलिस को देखते ही दो लोग घर से फरार हो गए। तलाशी के दौरान उसके मकान से 14 पेटी अवैध शराब और भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने कल्लू को घर से गिरफ्तार कर लिया। अन्य की खोजबीन में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई मिला नहीं। पुलिस कल्लू से अवैध शराब व गांजे को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों की तलाश में रानीगंज, जेठवारा व मानधाता थाना क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी, लेकिन कोई मिला नहीं।