फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय पद्मिन गांव में जमीन विवाद में फायरिंग 18-50-09

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव में सरकारी नाली कब्जाने की शिकायत पर उसे खाली कराने गई राजस्व टीम की वापसी के बाद पूर्व प्रधान पर गांव के कब्जेदारों ने हमला बोल दिया। पूर्व प्रधान की तहरीर पर करीब छह लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं सराय पद्मिन गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाते हुए दो पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


उसरौली गांव के पूर्व प्रधान गंगा प्रसाद ने सरकारी नाली पाटकर दबंगों द्वारा कब्जे की शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। जिस पर एक बार मौके पर राजस्व टीम नाली खाली करा लौट गई थी। बाद में फिर कब्जा करने की शिकायत पूर्व प्रधान ने 15 जून को दोबारा तहसील दिवस में की तो रविवार को नायब तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व टीम मौके पर आई और फिर कब्जा खाली कराया गया। आरोप है कि जिससे खुन्नस खाए गांव के अनिल कुमार, रंजीत, अशोक, छोटेलाल, अश्वनी, दिनेश, साहिल, विभाग व शांति आदि ने पूर्व प्रधान को मारने के लिए दौड़ा लिया। घर में घुसकर हमलावरों ने पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इधर सरसतपुर के मजरे सराय पद्मिन गांव निवासी सत्य नारायण वर्मा व राम शिरोमणि वर्मा के बीच आबादी की जमीन का विवाद है। दोनों पक्ष एक दूसरे के विरुद्ध मारपीट व बलवा का मामला पहले भी दर्ज करा चुके हैं। रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और मारपीट की। इस दौरान एक पक्ष ने दीवार ढहाने तथा टीनशेड तोड़ने तथा दूसरे पक्ष ने मकान कर दरवाजा तोड़ जबरन कब्जा करने के साथ दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर जानलेवा हमले की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन


नाली को लेकर पूर्व प्रधान पर हमला
घर में घुसकर पीटा, छह पर केस, उसरौली का मामला
सराय पद्मिन गांव में जमीन विवाद में फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें