बाबागंज। नहर के पानी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बीच बचाव को परिजन आए तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पुछवा धमोहन गांव निवासी रामपति पत्नी मुन्नू सरोज शनिवार शाम नहर के पानी से अपने खेत की सिंचाई कर रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान गांव के ही जयसिंह यादव से नहर के पानी के लिए कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो दोनों एक दूसरे भिड़ गए। पीड़ित का आरोप है रविवार सुबह लगभग नौ बजे वह गांव में किराने की दुकान से सामान खरीदने गया तो गांव के जयसिंह, राहुल, लवलेश कुमार और कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीखपुकार पर परिजन दौड़े तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन घटना के घंटों बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
नहर के पानी को लेकर दो पक्षों भिड़े
सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची 100 नंबर पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो