फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांदूपुर स्टेशन पर नशेड़ी का उत्पात, एसएम कक्ष में की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दंादूपुर स्टेशन पर गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत एक युवक स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसकर लूटपाट करने लगा। हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों ने उसे दबोच लिया। स्टेशन मास्टर ने घटना की शिकायत जीआरपी व स्थानीय पुलिस से की है।
विज्ञापन

पट्टी थाना क्षेत्र के उडै़याडीह गांव निवासी देवेश सिंह गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत होकर दांदूपुर स्टेशन पर बवाल कर रहा था। पहले उसने कर्मचारियों से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के बारे में पूछताछ की। फिर गालीगलौज करने लगा। फिर स्टेशन मास्टर के कमरे में घुसकर उत्पात मचाने लगा। स्टेशन मास्टर शिवमंगल प्रधान उस समय टिकट के पैसे का मिलान कर रहे थे। उन्हें धमकी देते हुए पैसे लेकर भागने लगा। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों ने उसे दबोच लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें