फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपराघाट पुल पर युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराघाट पुल पर युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने किया प्रयागराज रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा/मानधाता। मानधाता थाना के पिपराघाट पुल पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे वह बाइक लेकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में डाक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना के पूरेरोशई ढेमा गांव निवासी शेबू (25) पुत्र मो. शरीफ बुधवार को बाइक से मऊआइमा गया था। देर शाम वह घर लौट रहा था। प्रयागराज-जेठवारा राजमार्ग स्थित पिपराघाट पुल पर घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली शेबू के कंधे में जा लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। बदमाश भाग निकले। फायरिंग की आवास पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पखवारे भर पहले शेबू और गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। मगर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें