फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ैयाडीह और कुंडा में चोरों का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चोरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात चोरों ने कुंडा और उड़ैयाडीह के चार घरों से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह जजनीपुर निवासी सुदामा मिश्रा का परिवार मंगलवार की रात घर के बाहर सो रहा था। चोर छत के सहारे घर में घुस गए। यहां तालों को तोड़ने के बाद 35 हजार नगद व दो लाख रुपये के जेवरात समेट कर भाग निकले। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह परिजनों को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने के बाद लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
दूसरी ओर कुंडा कस्बा निवासी रामसजीवन पटेल के घर में चोर पीछे से सेंध लगाकर अंदर घुस गए। इसके बाद पांच बोरी गेहूं, 20 हजार नगद व 90 हजार के जेवरात उठा ले गए। पड़ोसी रामनरेश पटेल के घर से तीन हजार रुपये व एक जोड़ी पायल समेटकर भाग निकले। इसी तरह सुरेश पटेल के घर से 40 हजार नगद, 60 हजार के जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने के बाद लौट गई। कुंडा कोतवाल ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट-
कार से मैनेजर का बैग उड़ाया
राजगढ़। नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौराहे पर स्थित ट्रैक्टर कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की कार में रखा बैग चोरों ने उड़ा दिया। मंगलवार को कंपनी के प्रबंधक देवव्रत मिश्र एजेंसी पर कार से आए थे। मौका पाकर उचक्कों ने कार में रखा बैग उड़ा दिया। इसमें लैपटॉप, एटीएम कार्ड, सात हजार रुपये समेत अन्य कागजात थे। घटनास्थल से महज से 10 कदम दूरी पर भुपियामऊ पुलिस चौकी के सिपाही मौजूद थे। प्रबंधक ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।

दुकान से हजारों की चोरी
लीलापुर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर निवासी सुनील सिंह पुत्र अनिल सिंह ने लीलापुर में चाय की दुकान खोल रखी है। मंगलवार को दुकान बंद कर वह घर चला गया। बुधवार की सुबह दुकान पहुंचा तो दंग रह गया। चोर दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान चुरा ले गए । घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है।

इनसेट-
बाइक की डिक्की से उड़ाए पांच हजार रुपये
मकूनपुर। काेंहडौर थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी जवाहरलाल जायसवाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर व कोंहड़ौर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आए थे। वहां से पांच हजार रुपये निकाले। रुपये और पासबुक दोनों बाइक की डिक्की में रख दिया। एक दुकान से सामान खरीदने के बाद लौटे तो बाइक की डिक्की खुली हुई थी। रुपये और कागजात गायब थे। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

इनसेट-
छह घरों में चोरी का मुकदमा दर्ज
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के कल्यानपुर मौरहा में सोमवार की रात चोरों ने छह घरों से लाखों रुपये व नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने महाराजदीन समेत अन्य पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें