फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के गार्ड को गोली मारकर बदमाशों ने लूटी बंदूक

विज्ञापन
news
विज्ञापन
बैंक के गार्ड को गोली मारकर बदमाशों ने दोनाली बंदूक लूट ली। खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सृूचना पर पहुंचे एएसपी पश्विमी ने घटनास्थल का जायजा लिया। गोली लगने से घायल गार्ड को मानधाता सीएचसी भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।।। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के मदईपुर निवासी मोहम्मद शमशाद (54) पुत्र रफीक सेना से हवलदार के पद से रिटायर हुए हैं। करीब एक साल पहले वह स्टेट बैंक देल्हूपुर की शाखा में गार्ड की नौकरी करने लगे। शनिवार की सुबह नौ बजे वह अपने घर से बैंक जाने के लिए निकले। खरवई गांव से गुजरते समय आटा चक्की के करीब पहुंचते ही बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दी। अभी वह कुछ समझ पाते कि बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें पिस्टल सटा दी। गार्ड ने साहस का परिचय देते हुए बदमाश की पिस्टल छीन ली। तभी बाइक सवार दूसरे बदमाश ने उन पर दो फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने हाथ में जा लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। मौका पाकर बदमाश ने उसकी दोनाली बंदूक और अपनी पिस्टल छीन ली। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। बदमाश बंदूक लूटने के भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित गार्ड से पूछताछ करने के बाद उसे सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल लाया गया। बदमाशों की तलाश में मानधाता एसओ व देल्हूपुर चौकी प्रभारी लगे रहे। कुछ देर बाद एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बदमाशों की तलाश का आदेश दिया। गार्ड की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इनसेट------
पहले से घात लगाए थे बदमाश
बैंक में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात मोहम्मद शमशाद हर दिन नौ बजे घर से बैंक के लिए निकलता था। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश करीब पंद्रह मिनट से घटनास्थल के आसपास मंडरा रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश इतनी तेजी से भागे कि मिलन चौराहे से लेकर खरवई क्रासिंग तक दो लोगों को टक्कर मारते -मारते बचे। शमशाद ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व बैंक में लाइन तोड़कर आगे बढ़ने से दारापुर के गुलफाम से कहासुनी हुई थी। उसने देख लेने की धमकी तक दी थी।
विज्ञापन

इनसेट----
पहले भी लूटी जा चुकी है बंदूक
कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह निवासी रामशिरोमणि पांडेय शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात थे। गत 29 जून 2016 को विद्युत उपकेंद्र आते समय बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनकी बंदूक लूट ली थी। बदमाशों तक पहुंचने में हांफने वाली पुलिस ने मुकदमे में एफआर लगा दिया था। मामला संज्ञान में आने पर रानीगंज विधायक धीरज ओझा के प्रयास से घटना की सीबीसीआईडी जांच होने का आदेश हुआ है।
वर्जन-----
बैंक के सुरक्षाकर्मी से दोनाली बंदूक लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जिन लोगों से गार्ड का विवाद हुआ था। वह मामला भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

शिवाजी शुक्ला, एएसपी पश्चिमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें