फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरा टेंपो पलटा, शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़/मानधाता। इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के रामफल इनारी से सवारियां भरकर मानधाता की ओर आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के पूरे हिंछा निवासी राम आसरे यादव (59) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी बाबागंज मानधाता में शिक्षक थे। वह रविवार को गंगा स्नान करने के लिए घर से निकले थे। सोमवार को वह गंगा स्नान करने के बाद अपने घर लौटे। रामफल इनारी के पास रोडवेज बस से उतरकर टेंपो में सवार हो गए। टेंपो चालक सवारियां बैठाने के बाद अपनी मंजिल की ओर चल पड़ा। मानधाता थाना क्षेत्र के लिलौली के पास अचानक चालक ने टेंपो से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते टेंपो खाई में पलट गया। लोगों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटना के बाद चालक वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने टेंपो में दबीं सवारियों को बाहर निकाला।

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मानधाता पुलिस घटनास्थल की ओर भागी। इस बीच ग्रामीणों की मदद से घायल लालती देवी (52), गीता देवी (50) महेंद्र कुमार (10) पुत्र राम कुमार, रमेशचंद्र (40) व मालती देवी (58) निवासी मानधाता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। टेंपो में सवार शिक्षक रामआसरे यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें