फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने के लिए निकली महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप 17-59-47

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा। रक्षाबंधन के मौके पर मायके जा रही एक महिला को बंधक बनाकर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। मौका पाकर वह घर से भागी। दो दिनों तक पीड़िता को पुलिस जांच के नाम पर टरकाती रही। सोमवार को पीड़िता कार्रवाई करने पर अड़ गई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर जांच करने पहुंची। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जनपद जौनपुर की एक महिला रक्षाबंधन के मौके पर जौनपुर में ही अपने ससुराल से 4 अगस्त को मायके के लिए निकली। मायके में ही उसकी बेटी भी रह रही थी। वह ससुराल से कुछ दूर पहुंची, तभी गांव का ही एक युवक उसे मिल गया। वह उसे बाइक से मायके पहुंचा देने की बात कही। महिला उसके साथ जाने के लिए राजी हो गई। पीड़ित महिला की मानें तो बाइक से युवक फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। आरोप है कि महिला को उसने एक कमरे में बंद कर दिया। रात में उसके साथ गांव का युवक व उसके दो रिश्तेदारों ने दुराचार किया। शनिवार की भोर में वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। मायके जाने के बजाय वह अपने घर लौट आई। पति समेत परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। इस पर परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़ित महिला अपने पति के साथ पहले सुजानगंज थाना पहुंची। वहां की पुलिस ने घटना क्षेत्र प्रतापगढ़ बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। रविवार को पीड़िता फतनपुर थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल कर उसे घर भेज दिया। सोमवार को फिर पीड़िता पहुंची। पहले पुलिस मामले को टरकाती रही, लेकिन पीड़िता व उसके परिजनों की मांग को देखते हुए थानाध्यक्ष घटनास्थल की जांच करने पहुंचे। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने गई। पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ फतनपुर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। यदि घटना सत्य है तो मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें