फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बहू की मौत के गम में अधेड़ ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरवा। बेटे-बहू की मौत से आहत अधेड़ ने फांसी लगा कर जान दे दी। इसके पहले भी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के राम बख्स का पुरवा विकरा निवासी रामआसरे सरोज (48) पुत्र स्व. बद्री सरोज ने बीती रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पंखे के चुल्ले में रस्सी बांध कर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब घर के लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला तो उसका शव लटकते देखा। इससे कोहराम मच गया। दरअसल तीन माह पहले रामआसरे की बहू उषा देवी (20) पत्नी दीपक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पत्नी की मौत के गम में उसके बेटे दीपक (25) ने भी 15 दिन बाद जहर खाकर जान दे दी थी। इनकी मौत के बाद राम आसरे की हालत मनोरोगी जैसी हो गई थी। उसने तीन बार जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


दो बार तो उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने बचा लिया। पखवारे भर पहले उसने स्वयं अपनी कब्र खोदी और उसमें लेटकर मिट्टी डालने लगा। लोगों ने देखा तो उसे कब्र से बाहर निकालकर घर पहुंचाया था। शनिवार रात में उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों व ग्राम प्रधान की सहमति से पंचनामा कर शव परिजनोें को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें