फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो---
मजदूरी करने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
घर शव पहुंचने पर परिजनों को हुई घटना की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज कैथौला। पड़ोस के गांव में मजदूरी करने गई पूरे खरगू की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। महिला जिसके यहां यहां काम करने गई थी उसका कहना था कि छह से गिरने से उसकी मौत हुई। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली के कैथौला पूरेखरगू निवासी अनीता देवी (38) पत्नी जगदीश सरोज रविवार को पड़ोस के गांव रोहाड़ा ओझा का पुरवा के कृष्णपाल ओझा के घर मजदूरी करने गई थी। यहां सुबह नौ बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आननफानन में कृष्णपाल महिला को जीप पर लादकर अस्पताल जाने की बात कहकर निकला। कुछ देर बाद ही वह अनीता का शव लेकर उसके घर पहुंचा और छत पर काम करने के दौरान नीचे गिरने से उसकी मौत होने की बात बताई। कृष्णपाल के साथ आए लोग मृतका का शव उतारकर जीप से भाग निकले। परिजनों को घटना संदिग्ध लगी तो शव लेकर ग्रामीणों के साथ कृष्णपाल ओझा के घर पहुंच गए। लेकिन वह परिजनों के साथ फरार हो गया था। महिला की संदिग्ध मौत पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर कोतवाल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका का पति जगदीश सूरत में नौकरी करता है, परिजनों केे मुताबिक उसने घर पहुंचने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। उधर, कृष्णपाल के मुताबिक महिला की मौत छत से गिरने से हुई है। कोतवाल ने बताया कि महिला के छत से गिरने से मौत की बात सामने आ रही है। परिजनों के आशंका व्यक्त करने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट---
बच्चों के सिर से उठा मां का साया
रानीगंज कैथौला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के बाद चार बच्चों के सिर से मां की ममता का साया हमेशा के लिए उठ गया। बच्चों की परवरिश के लिए वह मजदूरी करती थी। उसका पति जगदीश रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेश में रहता है। अनीता की मौत से बेटी किंसा (18), सीमा (8), मानसी (6) व बेटे शुभम का रो-रो कर बुरा हाल था।
00000

पुलिस पर पैसा लेकर विपक्षियों की मदद करने का आरोप
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के भेभौरा निवासी रामसजीवन सरोज का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से स्थगन आदेश के बाद भी विपक्षियों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र कहा कि सिविल कोर्ट उसके पास स्थगन आदेश है। लेकिन कोतवाली पुलिस को पैसा देकर विपक्षी उसकी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। मिलीभगत के चलते बार बार शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नही कर रही है। शिकायत पर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने कोतवाल को स्थगन आदेश का अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आनलाइन शांपिग के नाम पर युवक से पैंतीस हजार की ठगी
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के डीहमेंहदी निवासी जय प्रकाश कौशल ने आनलाइन शापिंग के दौरान 35 हजार की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित के मुताबिक आनलाइन शापिंग की एक कंपनी पर मंजीत नाम के युवक ने उसे कम दामों पर बुलेट मोटर साइकिल देने का बात बताई। इसके तहत उसने बीते 15 मार्च को एक पेटीएम एकाउंट में 51 सौ रुपये बुकिंग की धनराशि मंगाई। कुछ देर बाद बुकिंग कंफर्म करने की फर्जी रसीद भेजकर उसने 30 हजार रुपये एक और एकांउंट में जमा करवाए। जिसके बाद उसने बुलेट पार्सल भेजने की बात कही, लेकिन आज तक कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित का आरोप है कि जिस मोबाइल नंबर पर उसकी बात हुई थी, अब वह बंद बता रहा है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें