फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही किशोरी को बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। कोतवाली पट्टी के सदहा गांव के करीब अनियंत्रित प्राइवेट बस ने पैदल जा रही किशोरी को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी को सीएचसी अमरगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका वाराणसी की रहने वाली थी और अपनी बहन के घर आई थी। बहन की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम सुमन सिंह पत्नी शिवकुमार सिंह निवासी दुकरा थाना कोतवाली पट्टी अपनी बहन सीमा सिंह (14) पुत्री भीम सिंह निवासी वाराणसी के साथ सदहा बाजार से खरीदारी कर पैदल ही घर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से आ रही प्राइवेट अनियंत्रित बस ने सीमा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी अमरगढ़ लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन सुमन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध रिर्पोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें