फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिगवां के युवक की दिल्ली में दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

हथिगवां के युवक की दिल्ली में दुर्घटना में मौत
शव घर पहुंचा तो परिजनों में मची चीख पुकार
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। दिल्ली में काम करने गए युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार की देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
हथिगवां थाना क्षेत्र के गौसनगर नरवां गांव निवासी पंकज विश्वकर्मा (20) पुत्र रामसूरत विश्वकर्मा दिल्ली में रहकर काम करता था। बीते रविवार को वह कुछ सामान लेकर दुकान पर जा रहा था। इस दौरान एक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सोमवार की शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो उनमें चीख-पुकार मच गई। गांव से कुछ लोग दिल्ली गए और वहां से पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर ले आए। मंगलवार की शाम को शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह अपने घर में अकेला कमाऊ सदस्य था। इससे परिजनों पर आर्थिक समस्या भी आ गई है।
विज्ञापन


फोटो-
व्यवसायी से दो युवकों ने किया पैसा छीनने का प्रयास
शोरशराबे पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। बाजार से कपड़े बेचकर लौट रहे व्यवसायी को रास्ते में रोककर दो युवकों ने उससे रुपये और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी के दौरान व्यवसायी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। बाइक न स्टार्ट होने के कारण ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगंज निवासी मनोज सोनी पुत्र गंगा प्रसाद मंगलवार की शाम आजाद नगर बाजार में कपड़े की दूकान लेकर गया था। शाम को घर लौटते समय विंदादुबे का पुरवा के पास बगैर नंबर की अपाची सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। इस दौरान उसके पास मौजूद मोबाइल और चार हजार की नकदी छीनने लगे। इस पर मनोज उनसे भिड़ गया। छीनाझपटी के दौरान व्यापारी ने शोर भी मचा दिया। इससे आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख दोनों युवकों ने बाइक से भागने का प्रयास किया लेकिन चाबी कहीं गिर गई। इससे दोनों पैदल ही भागे। इस पर ग्रामीणों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम विनय यादव पुत्र छोटू यादव निवासी दुबवापुर पटना बताया। भागने वाले साथी का नाम गोविंद सरोज निवासी पूरे जनक का पुरवा थाना महेशगंज था। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को सूचना देकर संग्रामगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया।

बूथ अध्यक्षों की बैठक में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा
कुंडा (ब्यूरो)। क्षेत्र के मानिकपुर स्थित मां ज्वाला देवी धाम में बूथ अध्यक्षों की एक बैठक हुई। इमसें भाजपा की समस्त उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अध्यक्षों को प्रेरित किया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य गया प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। लोगों को जानकारी होनी चाहिए कि सरकार ने जनता के लिए क्या किया है। इसके साथ ही बूथ कमेटी में उपाध्यक्ष, मंत्री, महामंत्री बनाने पर बल दिया। इस दौरान लवकुश जायसवाल, जनार्दन, राकेश विश्वकर्मा, नोखेलाल तिवारी, मनीष द्विवेदी, सौरभ शुक्ला, राममूरत मिश्र, बंसीलाल पटेल, माता प्रसाद, लल्लन जायसवाल, शिव प्रकाश तिवारी, बंसीलाल पटेल, राममिलन सोनकर, ओम प्रकाश तिवारी, श्याममूर्ति पांडेय, गया प्रसाद प्रजापति, सत्येंद्र मौर्य, पंकज जयसवाल, विजय मिश्रा, जितेंद्र, कपूरचंद निषाद, शिवा जायसवाल आदि मौजूद रहे।

फोटो-
खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रीन व ब्लू टीमों का रहा दबदबा
कुंडा (ब्यूरो)। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पहले दिन हुई क्रिकेट कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में ग्रीन और ब्लू टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन

मानिकपुर नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रध्वज के साथ चारों टीमों का नेतृत्व करते हुए बच्चों ने ग्राउंड का चक्कर लगाया। राष्ट्रीय गान के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें रेड टीम व एलो टीम के बीच मुकाबला हुआ। रेड टीम ने एलो टीम को 2 विकेट से हराकर मैच जीत लिया। इसके बाद छात्रों की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता में ब्लू टीम व ग्रीन टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें ग्रीन टीम ने बाजी मारी। छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रीन व ब्लू टीम के बीच हुए मुकाबले में ग्रीन टीम ने बाजी मारी। इसी तरह प्रतियोगिताओं का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें