फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, 18 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मंगलवार की रात मारपीट हो गई। लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले। इससे 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कटरामेदनीगंज निवासी नियाज का पड़ोस के रहने वाले फिरोज से जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में मंगलवार की रात कहासुनी होने लगी। मारपीट का नौबत आ गई।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर लौट गई। बुधवार सुबह फिर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए और मारपीट होने लगी। ईंट-पत्थर भी चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से नाजिया, शोहरुबुद्दीन, रुस्तार, शहनाज, जरीना, सहजादी, ताज, साबिना तो दूसरे पक्ष से फिरोज, सनाउल्ला, नियाज, अयाज, जुनैद, असरफ, रहमत, सीमा बानो, रुहिस्ता, प्रवेश, रुखसार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें