फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलौरी में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सगरासुंदरपुर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी में मामूली बात को लेकर दो पड़ोसियों के बीच ईंट-पत्थर चले। फायरिंग भी हुई। मारपीट में युवती के पैर में जहां छर्रा लगा। वहीं दूसरे पक्ष के मां-बेटे को कुल्हाड़ी से चोट आई है। सभी को अस्पताल ले जाया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि तिलौरी निवासी मोबीन व मंसूर के बीच जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। मंसूर के घर तीन दिन बाद शादी होने वाली है। इसकी तैयारी चल रही है। मंगलवार को मंसूर के घर पर कई मेहमान बैठे थे। वे लोग मोबीन के घर की ओर देख रहे थे। बस इसी बात को लेकर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। लाठी डंडे से भी हमला शुरू हो गया। अचानक फायरिंग होने लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर विवाद शांत हो सका। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम पहुंची। मंसूर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शकीला (20) के पैर में छर्रे लगे हैं।

दूसरे पक्ष मोबीन ने बताया कि मंसूर पक्ष के लोगोें ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसकी मां किस्मतुल निशा (55) को भी पीटा। उसका टिनशेड क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घर में घुसकर हमला करने के लिए दरवाजा भी तोड़ डाला। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। तनातनी को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। लालगंज कोतवाल ने बताया कि मामूली बात को लेकर मारपीट हुई है। फायरिंग की शिकायत की जा रही है। युवती को गोली के छर्रे ने नहीं लगे हैं। तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें