फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से जा रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 05 Sep 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर हालत मे उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। गुस्साए ग्रामीणों ने बदायूं-मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। भीड़ ने ट्रकों में तोड़फोड़ की और टायरों की हवा निकाल दी। इस मामले में पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बदायूं मेरठ हाईवे पर एक ट्रक ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र रामकुमार (16) पुत्र भगवान सिंह निवासी खरकौल थाना जरीफनगर को कुचल दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रामकुमार दहगवां दांदरा स्थित दीपू इंटर कॉलेज मे नौवीं का छात्र था। मौके पर जुटी भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इधर घटना की सूचना पर पहुंची थाना जरीफनगर पुलिस ने चालक को भीड़ के कब्जे से बमुश्किल मुक्त कराया और कस्टडी मे लेकर थाना जरीफनगर भेज दिया। इधर गुस्साई भीड़ ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए और टायरों की हवा निकाल दी। बाद में हाईवे पर जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटा जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गयीं। घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने 108 एंबूलेंस की मदद से घायल छात्र रामकुमार को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गयी। इधर काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें