फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएल फैक्ट्री के पास मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज। पति से विवाद के बाद घर से गायब महिला का रविवार को एटीएल फैक्ट्री के करीब शव मिला। लाश के करीब ही जहरीली दवा की पुड़िया भी पड़ी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला के मौत को खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के भदोही की रहने वाली शिवकुमारी (60) पत्नी किशोरी लाल का अपने पति से शनिवार की सुबह तकरार हो गई। इसके पहले भी दोनों में इलाज कराने को लेकर विवाद हो चुका था। पति के खेत में जाने पर शिवकुमारी घर से 50 रुपये लेकर निकली। उस समय बेटी खाना बना रही थी। शाम को किशोरी खेत से घर लौटा। उसने शिवकुमारी के बारे में बेटी से पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई। रात भर परिजन खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके कारण परिजन रोने बिलखने लगे।

रविवार की सुबह एटीएल फैक्ट्री के करीब किसी महिला की लाश मिलने की खबर किशोरी तक पहुंची। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे तो उसकी शिनाख्त शिवकुमारी के रूप में की। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह लग रहा है कि शिवकुमारी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। शव के पास से जहर की पुड़िया भी मिली है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही शिवकुमारी के मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका के एक बेटी व दो बेटे हैं। एक बेटे की शादी नहीं हुई है। जबकि दो बच्चों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें