फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन शांति, फिर 5 घंटे में थर्राया प्रतापगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15 दिन की शांति के बाद शुक्रवार को पांच घंटे के भीतर बैंक डकैती व सनसनीखेज चार हत्याओं से फिर जिला थर्रा उठा। लगातार दूसरे दिन भागकर प्रतापगढ़ पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल को भी पसीना छूट गया। अंतू की घटनाओं को बीच में छोड़कर आईजी को बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा गांव पहुंचना पड़ा। उन्होंने खुद पुलिसिंग की कमान संभाली और सक्रियता बरतने का निर्देश सभी थानेदारों को सुनाया।
विज्ञापन


जनपद में लगातार हो रही हत्या, लूट, छिनैती समेत अन्य आपराधिक घटनाओं से खौफजदा लोगों को आईजी मोहित अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा की पुलिसिंग से करीब 15 दिनों तक राहत मिली। घटनाओं के ब्रेक लगते ही थानेदार फिर से पुलिसिंग भूल बैठे। नतीजा शुक्रवार को फिर जनपद सनसनीखेज वारदातों से थर्रा उठा। पांच घंटे के भीतर बैंक से 7 लाख की डकैती के बाद अंतू थाना क्षेत्र में गड़वारा पुलिस चौकी के करीब जमीन के विवाद में दंपति को गोलियों से भून दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी मोहित अग्रवाल भागकर प्रतापगढ़ पहुंचे।

अभी वह घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मातहतों के साथ घटना को अंजाम देने वालों को दबोचने की रणनीति ही बना रहे थे कि बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा में चाचा व भतीजे की गोली मारकर हत्या की खबर से आईजी को भी पसीना छूट गया। अंतू की घटनाओं को बीच में छोड़ आईजी मोहित अग्रवाल बाघराय के भिटारा पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद थानाध्यक्ष से प्रकरण की जानकारी ली। हालांकि यहां राहत की बात यह थी कि विवाद के दौरान घायल दो आरोपी इलाज के दौरान पुलिस के हाथ लग गए थे। उनके पास से घटना में प्रयुक्त राइफल भी पुलिस ने बरामद कर ली थी। इसके बावजूद गांव में तनाव को देखते हुए आईजी बाघराय थाने में ही रुक गए। आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स बुला ली। फिलहाल 15 दिन की खामोशी के बाद शुक्रवार को अचानक पांच घंटे के भीतर ताबड़तोड़ सनसनीखेज घटनाओं से बेल्हा थर्रा उठा।
विज्ञापन


सुंदरपुर में कांबिग छोड़ भागे पुलिस अधीक्षक
अंतू थाना क्षेत्र के गोबरी स्थित ग्रामीण बैंक से सात लाख लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा मातहतों के साथ स्वयं निकले। आईजी अंतू थाने में बैठकर घटना के खुलासे की जानकारी करते रहे। दूसरी ओर सुंदरिया का पुरवा, चंदीपुर जंगल में बदमाशों की तलाश में पुलिस अधीक्षक मातहतों के साथ लगे रहे। बाघराय में चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या के बाद एसपी घटनास्थल की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें