फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के करीब तमंचे के बल पर लूटी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के करीब तमंचे के बल पर लूटी बाइक
विज्ञापन

घर से शहर आ रहा था बाइक सवार, मदर अस्पताल के पास दिनदहाड़े हुई घटना
सीसीटीवी खंगाल रही कोतवाली पुलिस, एएसपी मौके पर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सिविल लाइन पुलिस चौकी के करीब दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। बेखौफ बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद कंपनी गार्डेन की ओर भाग निकले। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन के बाद बदमाशों की तलाश करने लगी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस पसीना बहाती रही।
कंधई थाना क्षेत्र के टेकार निवासी अभयराज दुबे सोमवार की सुबह शहर आ रहा था। बेल्हा देवी सदर बाजार होते हुए मदर अस्पताल पहुंचा। कंपनी गार्डेन की ओर मुड़ते ही बेखौफ बदमाशों ने अभयराज दुबे को तमंचा सटाकर उसकी बाइक लूट ली। बाइक लूटने के बाद बदमाश कंपनी गार्डेन की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में सिविल लाइन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन कोई नहीं मिला। लूट की खबर मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूर्णेंदु सिंह व सीओ सिटी अंजनी राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित के कोतवाली जाने के कारण आसपास लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने लगी। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन



बेल्हा देवी घाट पर सई नदी में समाया किशोर
स्थानीय गोताखोरों को नहीं मिली कामयाबी, पुलिस बनी रही तमाशबीन
नदी में समाए किशोर की नहीं हो सकी पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेल्हा देवी घाट पर सई नदी में नहा रहा किशोर गहरे पानी में समा गया। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस केवल तमाशबीन बनी रही। यहां तक कि नदी में समाए किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शहर के बेल्हा देवी में सोमवार करीब दो बजे एक किशोर पहुंचा। वह घाट की सीढ़ियों पर अपना कपड़ा उतार कर रखने के बाद नदी में नहाने लगा। वह घाट की रेलिंग पर चढ़कर नदी में गोता लगाने लगा। अचानक वह नहाने के दौरान सई नदी के गहरे पानी में समा गया। कुछ देर तक जब लोगों को वह नहीं दिखा तो घाट पर मौजूद दर्शनाथयों ने शोर मचाया। घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोर नाव लेकर उसकी तलाश करने लगे, लेकिन बहाव अधिक होने के कारण खोजने में दिक्कत होती रही। खबर मिलने पर चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज भी दलबल के साथ घाट पर पहुंचे। कपड़े को देखने के बाद नदी में समाए किशोर की शिनाख्त का प्रयास करने लगे लेकिन कई घंटे बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। नदी में समाए किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाने के बजाय पुलिस कुछ देर बाद वापस लौट गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि नदी में नहाते समय डूबे किशोर का पता नहीं चल सका। कपड़े को कब्जे में ले लिया गया है।

इनसेट-
फिर उफान पर है सई नदी
सई नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी का पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिससे बहाव भी अधिक हो गया है। नदी का पानी तट पर बने मकानों में घुसने लगा है। इससे लोग अपना सामान समेटकर भागने लगे हैं। नदी का पानी उफान पर होने के कारण गोताखोर भी अधिक देर तक किशोर की तलाश करने में असमर्थ दिखे।
विज्ञापन




तहसील से लेखपाल का बस्ता चोरी
प्रतापगढ़। सदर तहसील से चोरों ने लेखपाल का बस्ता उड़ा दिया। संडवाचंद्रिका के लेखपाल रामचंद्र पांडेय सोमवार को तहसील आए थे। खतौनी कक्ष में जरूरी काम से गए। लौटे तो देखा बाइक की डिग्गी तोड़कर बस्ता समेत अन्य अभिलेख गायब था। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें