फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान सिपाही को घसीटने वालों का शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान सिपाही को घसीटने वालों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

प्रतापगढ़। वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही को सड़क पर घसीटने वाले बाइक सवार का पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। सदर बाजार चौराहे के पास गुरुवार को चिलबिला पुलिस चौकी प्रभारी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार तेजी से निकला। सिपाही रवि पाल ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। बाइक सवार सिपाही को घसीटता रहा। आसपास के लोगों के दौड़ने पर वह रुका। घटना में सिपाही घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शेबू खान व इबरार निवासी मवैया कला थाना अंतू का शांतिभंग में चालान कर दिया।
फोटो-
पांच दिन से नहर में सड़ती रही महिला की लाश
सूचना के बाद भी कंधई पुलिस बनी रही संवेदनशून्य
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने पर खुली नींद
अमर उजाला ब्यूरो
मदाफरपुर। पांच दिन से नहर में महिला की लाश सड़ती रही, लेकिन सूचना के बाद भी कंधई पुलिस संवेदनशून्य बनी रही। शुक्रवार को महिला की सड़ रही लाश सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो पुलिस की कुंभकर्णी नींद खुली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नागापुर रजबहा से निकली मदाफरपुर माइनर में कंधई थाना क्षेत्र के देवकली में एक महिला की लाश पांच दिन से फंसी हुई थी। लाश के गले में रस्सी फंसी थी। पांच दिनों से नहर में पानी कम होने के कारण लाश सड़ रही थी। जानवर भी शव को नोंच रहे थे। लोगों ने कंधई पुलिस को मामले की जानकारी भी दी। इसके बाद भी कंधई पुलिस हरकत में नहीं आई। शुक्रवार को नहर में लाश सड़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। तब कंधई पुलिस की कुंभकर्णी नींद खुली और वह भागकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फोटो---
रंजिश में मारपीट, तड़तड़ाईं गोलियां
गोली लगने से दो लोग घायल, मारपीट में भी तीन लोगों को आईं चोटें
जिला अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष हुए आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान करीब बारह राउंड फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख दो लोगों को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट पर उतर आए। हालांकि मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने सभी को धमकाकर शांत कराया।
कंधई थाना क्षेत्र के देवनमऊ गांव में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शाहरुख खान निवासी देवनमऊ और फिरोज उर्फ कल्लन निवासी पिपरी खालसा के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी है। शाम को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पिपरीखालसा निवासी नियाज अहमद का आरोप है कि रुस्तम ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। उसके भाई फिरोज उर्फ कल्लन (36) पुत्र मेंहदी हसन और चचेरे भाई मासूम अली (18) पुत्र गुलफाम को गोली मार दी। घर की महिलाओं को भी पीटा। दूसरे पक्ष के रुस्तम का आरोप है कि फिरोज पक्ष के लोगों ने मारपीट के साथ ही फायरिंग की। जिसके चलते उसे गोली लगी और उसकी मां अहमदी (60) व पिता हफीज (65) को चोटें आईं। ग्रामीणों की मानें तो करीब बारह राउंड फायरिंग हुई थी। घायलों को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। फिरोज व रुस्तम की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। हाथापाई के बीच मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने लोगों को फटकार कर शांत कराया। कंधई के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट--------
पुलिस बनी दीवार, टला खूनखराबा
जिला अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस की मौजूदगी में तनातनी देख बवाल की आशंका बनी रही। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल भागकर अस्पताल पहुंचे। वह अभी मामला समझ ही रहे थे कि दोनों पक्ष इमरजेंसी कक्ष के सामने फिर भिड़ गए। यह देख शहर कोतवाल ने सभी को धक्का देकर दूर किया और धमकाते हुए सभी की वीडियोग्राफी शुरू करा दी। इमरजेंसी कक्ष व वार्ड के बीच कोतवाली पुलिस दीवार बनकर खड़ी हो गई। जिससे अस्पताल में फिर से होने वाला खून खराबा टल गया। पुलिस एक पक्ष को प्रयागराज भेजने के बाद ही वहां से हटी। दोनों पक्षों की तनातनी देख हर कोई खून खराबे की आशंका जता रहा था। एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दोनों पक्ष देते रहे। बवाल को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मचारी व मरीज भी सहमे नजर आए।
विज्ञापन

युवक की मौत से मचा कोहराम
पट्टी। सुलतानपुर में युवक की हादसे में मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के शेखपुर वारीकला निवासी बीस वर्षीय राहुल पुत्र माता बदल वैवाहिक कार्यक्रम में मंडप सजाने का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह बाइक से चांदा में वैवाहिक समारोह में मंडप सजाने के लिए निकला। पट्टी -चांदा मार्ग पर गुलालपुर के करीब ट्रक को ओवरटेक करते समय वह उसके नीचे आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिजन रोते बिलखते घटनास्थल की ओर भागे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें