पड़ोसी ने पिता-पुत्र को पीटा
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के आशापुर भटान गांव में रंजिश के कारण पड़ोसी ने पिता-पुत्र को पीट दिया। आशापुर भटान निवासी गिरजाशंकर शर्मा का पड़ोसी मेवालाल काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि मेवालाल और उनके बेटे संदीप, प्रमोद व जसवंत ने गिरजाशंकर को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे गिरजाशंकर के बेटे पिंटू को भी पीट दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है।
शादी समारोह से बाइक गायब
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी रामआसरे पाल की शुक्रवार को शादी थी। अमेठी जिले के संग्रामपुर निवासी गोविंद प्रसाद बाइक से शादी में आया था। द्वारपूजा के बाद उसकी बाइक वहां से गायब हो गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
युवक ने दंपति को पीटा
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के पाराहमीदपुर गांव में पड़ोसी ने रंजिश के चलते दंपति को पीटकर घायल कर दिया। फूल कुमारी का आरोप है कि पड़ोसी युवक शराब के नशे में उसे गाली देता है। रविवार को नशे में युवक उसे गाली दे रहा था। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे पति कांटे वर्मा को भी पीट दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।