फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चिलबिला क्रासिंग के सामने एक महिला ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
नगर कोतवाली के चिलबिला रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार देर शाम ओवरब्रिज के नीचे एक महिला ने जौनपुर से रायबरेली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने छलाग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो वह घर से नाराज होकर निकली थी। कई बार ट्रैक पर जा रही थी फिर लौट रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान दरोगा से भिड़ा युवक
कोहड़ौर। वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक दरोगा से भिड़ गया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर मार्ग पर सोमवार शाम पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान इलाके का एक युवक बाइक से पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। चेकिंग कर रहे दरोगा को रोकते हुए कहा कि यह उसकी जमीन है। यहां कोई चेकिंग नहीं होगी। इससे पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक ने जानकारी थानाध्यक्ष को दी। जब तक थाने से पुलिसकर्मी पहुंचते तब तक युवक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें