संडवाचंद्रिका। क्षेत्र के खजूरी गांव में सई नदी तट पर स्थित मां डांणा देवी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य के बाद आयोजित जगराता और भंडारे के कार्यक्रम में रविवार रात भर अश्लील गानों पर ठुमके लगे। मुंबई से आईं नर्तकियों के डांस पर मंच पर खूब नोट उड़ाए गए। इसे लेकर लोगों में दिनभर चर्चा होती रही।
संडवाचंद्रिका विकासखंड अंतर्गत खजूरी ग्रामसभा में सई नदी के तट पर मां डांणा देवी का गांव के सुभाष मिश्रा भव्य मंदिर बनवाया। मां की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के रविवार की रात जगराता और भंडारे का आयोजन किया गया था। मुंबई से आई कलाकारों की टीम ने रात भर फिल्मी गीतों की महफिल सजाई। शुरू में कलाकारों ने कुछ भक्ति गीत गाए। उसके बाद अश्लील गाने शुरू हो गए। नतर्कियों ने अश्लील गानों पर खूब ठुमके लगाए। इस दौरान मंच पर जमकर नोट उड़ाए गए। रातभर खूब हो-हल्ला होता रहा। इस दौरान पुलिसवाले भी नृत्य का आनंद लेते रहे।