फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ढही दीवार, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से सीलन खाई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसके नीचे दबने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबे पर जुटे लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और कुंडा सीएचसी ले आए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के बेती गांव निवासी मेवालाल हरिजन की दीवार में बरसात से सीलन चढ़ गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे वहां मौजूद अंश (8) उसके नीचे दब गया। शोर शराबे पर आसपास के लोग जुटे और बालक को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें