फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से छीने चालीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर। बाइक से आए बेखौफ बदमाशों ने बैंक गेट पर महिला से चालीस हजार रुपये छीन लिए। महिला के शोर मचाने पर तमाम लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश किठावर रोड की तरफ बाइक से भाग निकले। सूचना पर सांगीपुर पुलिस के अलावा सीओ व अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के सुजाखर लाला का पुरवा निवासी सावित्री पत्नी कड़ेदीन को प्रधानमंत्री आवास मिला है। मंगलवार को लगभग तीन बजे वह दीवानगंज स्थित स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालने अपने देवर बृजलाल के साथ आई थी। उसने चालीस हजार रुपये निकलवाए। इस बीच उसने एक अज्ञात व्यक्ति को रुपये गिनने को दिए। वह रुपये गिनकर बाहर आया। जैसे ही महिला बाहर निकली कि वह रुपयों से भरा थैला छीनकर बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़े साथी के साथ भाग निकला। महिला घटना से अवाक रह गई। उसने शोर मचाया। जब तक लोग घटना को समझ पाते तब तक बदमाश किठावर रोड पर बाइक से भाग निकले। डायल 100 को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर सांगीपुर पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज रमाकांत यादव, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसंतलाल ने भी पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस बदमाशों की शिनाख्त के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक का क हना है कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें