कंप्यूटर कोचिंग संचालक व भाजपा नेता अतुल शुक्ला की गोली मारकर हत्या के बाद सडक़ जाम कर धरने पर बैठे ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने रात में थानाध्यक्ष राकेश कुमार को कंधई से हटा दिया। उनके स्थान पर फिर से संजय शर्मा को कंधई की कमान सौंपी गई। इधर एसपी व एडीएम के परिजनों को 15 लाख की मदद, शस्त्र लाइसेंस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने देर रात जाम समाप्त कर दिया। मुंबई से आ रहे भाई व मां के पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी अतुल शुक्ला की गोली मारकर हत्या के बाद ग्रामीण व परिवार के लोगों ने दीवानगंज बाजार में शव रखकर जाम लगा दिया था। गुरुवार रात में एसपी एस आनंद और अपर जिलाधिकारी मनोज ने पहुंचकर लोगों को समझाया। एडीएम ने परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए वादा किया कि मृतक के परिवार को 15 लाख की आथक मदद व सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस मिलेगा। एसपी ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी दंडित होंगे। रात में एसपी ने थानाध्यक्ष कंधई राकेश कुमार को हटाकर देवसरा भेज दिया। पहले कंधई में तैनात संजय शर्मा को फिर कमान सौंपी है। इधर जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।