फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक की गाड़ी से घायल छात्रों की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक की गाड़ी से घायल छात्रों की हालत में सुधार
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के काफिले में शामिल कार ने मारी थी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के काफिले में शामिल सदर विधायक की कार से घायल दोनों छात्रों की हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस को दूसरे दिन भी तहरीर नहीं मिली। जिससे कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के चौहरजन स्थित मां बाराही धाम में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए शुक्रवार को जाते समय प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के काफिले में शामिल सदर विधायक संगमलाल गुप्ता की कार से रानीगंज क्रासिंग के करीब मनीष मेमोरियल के छात्र अरबे हसन व अदनान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विधायक की कार खाई में पलट गई थी। गंभीर रूप से घायल छात्रों को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। जहां शनिवार को दोनों छात्रों की हालत में सुधार देखने को मिला। घटना के बाद रानीगंज पुलिस ने विधायक की कार को अपने कब्जे में ले लिया था। प्रभारी एसओ रानीगंज ने बताया कि घायल छात्रों के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जिसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


स्कूल संचालक की मनमानी की जांच करने पहुंचे बीईओ, फटकारा
सदर विधायक भी बच्चों का हाल पूछने पहुंचे प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/रानीगंज। स्थानीय मनीष मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक की मनमानी की जांच करने शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल खुलवाया और अभिलेखों की जांच करने के बाद सार्वजनिक अवकाश के दिन स्कूल खोलने पर प्रिंसिपल को फटकार लगाई। इधर सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने शनिवार को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हालचाल जाना।
ऊर्जा मंत्री के काफिले में शामिल सदर विधायक की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से मनीष मेमोरियल पब्लिक स्कूल के दो छात्र घायल हो गए थे। बीएसए अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सदर और गौरा के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आते ही स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

डीएम का आदेश दरकिनार, खुले रहे निजी स्कूल
संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की नहीं की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी निजी स्कूलों के खुलने का सिलसिला जारी है। डीएम ने शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, इसके बावजूद शहर से लेकर गांव तक निजी स्कूल खुले रहे। स्कूल संचालकों की मनमानी पर विराम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने भी शनिवार को कोई पहल नहीं हुई।
विज्ञापन

रानीगंज इलाके के मनीष मेमोरियल पब्लिक स्कूल के घायल दो बच्चों की घटना से निजी स्कूल संचालकों ने सबक नही ली है। शनिवार को गुरू तेगबहादुर शहीदी दिवस पर डीएम ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए जिले के निजी और सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। जिले के सरकारी स्कूलों में जहां पूरी तरह बंदी दिखी वहीं निजी स्कूल संचालकों की मनमानी भी देखने को मिली। शहर के आधा दर्जन से अधिक विद्यालय खुले रहे। निजी स्कूलों की इस मनमानी पर रोक लगाने के लिए अफसरों की ओर से कोई पहल नहीं हुई। शहर के सेंट जोसेफ, ऊषा बाल भारती, मार्डन साइंस इंटर कालेज, जेटीएस स्कूल बिहारगंज, सरस्वती शिशु मंदिर अजीतनगर सहित दर्जनों विद्यालय खुले रहे। बीएसए अशोक सिंह से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही, मनमानी करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें