फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का ही निकला हत्या आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 21 नंबर को इस्लामनगर के नूरपुर पिनौनी गांव में इज्जत लूटने में नाकाम रहने पर महिला का हत्या की गई थी। उसका हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसके गांव का ही निकला। महिला को झाड़ियों में शौच को जाते वक्त आरोपी ने देख लिया था। उसके बाद वह वहां पहुंच गया और उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। सफलता नहीं मिली तो उसने महिला की गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अशोक कुमार ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 21 नवंबर को इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम नूरपुर पिनौनी गांव की झाड़ियों में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। 45 वर्षीय महिला मान देवी पत्नी प्रेमपाल उस दिन गांव के ही मीहलाल के खेत से बाजरे के पूले ढो रही थी। मीहलाल की नीयत में खोट आ गया। महिला जैसे ही गांव के बाहर झाड़ियों में शौच को गई कि तभी पास खेत में सिंचाई कर रहे मीहलाल ने अपने बच्चों को खेत से घर भेज दिया। उसके बाद झाड़ियों में जाकर महिला को दबोच लिया। उसने विरोध किया, तो आरोपी पोल खुलने से डर गया। उसने महिला की गला घोटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला कि महिला के साथ जोर-जबरदस्ती हुई थी। वहीं घटना वाले दिन से मीहलाल गांव से लापता था। पुलिस ने शुक्रवार को मीहलाल को गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर दिया और सच-सच सब कुछ बता दिया। पुलिस ने आरोपी मीहलाल को जेल भेज दिया है। इस खुलासे में इस्लामनगर इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी, एसआई यशपाल सिंह, एसआई नंदन सिंह विष्ट, एसआई हरीश चंद्र शर्मा, एसआई ब्रजेश कुमार यादव का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें