फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। देवसरा पुलिस ने आठ लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि शराब तस्कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग की जा रही बोलेरो व अवैध शराब कब्जे में ले लिया। शराब का अवैध कारोबार करने वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए सोमवार की रात देवसरा थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। पता चला कि आधी रात को बैजलपुर के जंगल में कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब छोटी गाडिय़ों में शिफ्ट कर रहे हैं। जिसे कहीं भेजा जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस बैजलपुर पहुंची। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर व चालक मौके से भाग निकले। काफी देर तक पुलिस उनकी तलाश करती रही, लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा। घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस टीम द्वारा मौके से 250 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बोलेरो पिकअप बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब आठ लाख बताई जा रही है। एएसपी ने बताया कि पिकअप मालिक को चिन्हित करने के बाद शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें