फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोडक़र चोरों ने उड़ाए 3 लाख के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए तीन लाख के जेवरात
सुबह घरवालों को हुई जानकारी, खेत में टूटे मिले बक्से
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए। आलमारी में रखे 30 हजार रुपये भी चोर उठा ले गए। घरवालों को खेत में टूटे बक्से मिले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी अजय मिश्रा पुत्र श्रीपत मिश्रा का परिवार बुधवार को कमरे में सो रहा था। आधी रात के बाद चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गए। चोरों ने पांच लोहे के बक्से, तीन अटैची व आलमारी तोड़ी और करीब तीन लाख का जेवरात व 30 हजार रुपये नगद समेट लिए। किसी तरह की आवाज न हो, इसलिए बक्शा व अटैची घर के बाहर लेकर चले गए। गुरुवार की सुबह लोग अजय के परिजन उठे तो दंग रह गए। कमरे के ताला टूटा हुआ था और सामान गायब थे। शोर शराबा होने पर गांव के लोग भी आ गए। कुछ दूर खेत में टूटा बक्शा पड़ा था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में कंधई पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की । कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें