फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के सौदागर बीडीसी सदस्य समेत दो पुलिस के हत्थे चढ़े

Tue, 19 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
असलहों के सौदागर सुलतानपुर के बीडीसी सदस्य समेत दो लोगों को स्वॉट टीम व अंतू पुलिस ने रविवार की रात तेजगढ़ पुल के करीब से धर दबोचा। पुलिस टीम पर फायर कर भागते हुए असलहों के सौदागर गिर पड़े, तभी दोनों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर के 12 तमंचे, दो कारतूस व बाइक बरामद की। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि रविवार की रात स्वॉट टीम व अंतू पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के दौरान तेजगढ़ सई नदी पुल के करीब मौजूद थे। बाइक से दो युवक लालगंज की ओर जाते दिखे। पुलिस ने रोकना चाहा तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर पुलिसकर्मियों पर फायर भी किए। इस बीच उनकी बाइक बेकाबू हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि असलहों का सौदागर हनुमान प्रसाद तिवारी निवासी खारेपुर कोतवाली देहात सुलतानपुर का रहने वाला है। वह बीडीसी सदस्य भी है। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस , खोखा व 14 सौ रुपये बरामद हुए। उसके दूसरे साथी भगत सिंह पुत्र मुंशी सिंह निवासी करमपुर थाना इज्जत नगर जनपद बरेली के पास से 11 तमंचा, कारतूस, बाइक और 16 सौ रुपये मिले। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे असलहे बेचने के लिए लाए थे। तीन व साढ़े तीन हजार रुपये में तमंचे बिक जाते हैं। असलहों को हाथरस व अलीगढ़ से लाया था। बताया कि गोलू सरदार के मरने के बाद भगत सिंह और हनुमान उसके करीबियों से असलहे खरीदते थे। जिन लोगों का नाम पता चला है, उनके बारे में जांच कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने असलहों के सौदागर पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से पुरुस्कृत किया है।

पुलिस की पकड़ में आए अंतर्जनपदीय असलहा सौदागर हनुमान तिवारी को पूर्व स्वाट टीम प्रभारी अमित पांडेय ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 3 जून को पुलिस ने असलहा बेचने के दौरान उसे दबोचा था। हनुमान की मानें तो जिले में 15 सौ से लेकर 2 हजार रुपये तक तमंचे बिक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें