फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से हारी पुलिस, मनमानी पर उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों से हारी पुलिस दबंगई पर उतरी
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्रों पर लगवाया ताला, ग्राहकों को हुई परेशानी
कोहड़ौर इलाके में डंडे के बल पर बंद कराई टाइनी शाखा
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर/मदाफरपुर। बदमाशों से हारी पुलिस अब दबंगई पर उतर आई है। सुरक्षा व मानक पूरा न होने के बहाने पर ग्राहक सेवा केंद्रों पर ताला लगवाने लगी है। इससे मंगलवार को लेनदेन करने पहुंचे ग्राहकों को समस्या का सामना करना पड़ा। कोहड़ौर इलाके में तो पुलिस ने डंडे के जोर पर टाइनी शाखाओं को बंद कराया। पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोश है।
सोमवार को मानधाता के बाद कोहड़ौर इलाके में टाइनी शाखा संचालक से हुई लूट के मामले में बदमाशों की धरपकड़ में पसीना बहाने वाली पुलिस अब दबंगई पर उतर आई है। मंगलवार को सुबह से कांधरपुर, मदाफरपुर समेत अन्य स्थानों के ग्राहक सेवा केंद्रों पर ताला बंद करवाना शुरू कर दिया। पुलिस सभी से सुरक्षाकर्मी तैनात करने व सीसीटीवी फुटेज के साथ ही केंद्र मानक के अनुरूप होने पर ही खोलने की बात कहती रही। जिन लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी, उन लोगों को पुलिस ने अर्दब में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि मानक के विपरीत ग्राहक सेवा केंद्र खोले गए हैं। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। जिन नियम व शर्तों पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालन करने के लिए दिए गए हैं, उन नियमों को पूरा न करने वाले ग्राहक सेवा केंद्रों को बंद कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की घटना घटित न हो सके।
विज्ञापन


युवती का छीना मोबाइल
प्रतापगढ़। शहर के तिलक इंटर कॉलेज के करीब बाइक सवार दो बदमाश टेंपो सवार युवती का मोबाइल छीनकर भाग निकले। नगर कोतवाली के रामपुर गौरी निवासी छाया मंगलवार को किसी काम से शहर आई थी। वह टेंपो से बैठकर घर जा रही थी। तिलक कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। उसने भंगवा चुंगी पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।

बाइक की डिग्गी तोड़कर छात्रों का मोबाइल चोरी
प्रतापगढ़। बाइक की डिग्गी तोड़कर छात्रों का मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी हो गया। घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के बाहर हंगामा किया। सिटी प्रतापगढ़ स्थित पीबीडीसी में मंगलवार की सुबह पहली पारी में बीएससी की परीक्षा थी। परीक्षा देने आए कुंडा इलाके के छात्रों ने स्टैंड पर बाइक खड़ी करने के बाद अपना सामान व मोबाइल डिग्गी में रखकर बंद कर दिया। परीक्षा देकर बाहर निकले तो बाइक की डिग्गी टूटी मिली। यह देख छात्र आक्रोश जताने लगे। बाद में कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया।

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
प्रतापगढ़। होटल में चोरी करने वाले पांच बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। नगर कोतवाली के पूरे मोहन निवासी फैय्याज अहमद ने छैवा पुल के पास होटल खोल रखा है। शनिवार की रात पिकअप सवार पांच बदमाश होटल से पचीस हजार रुपये व कीमती सामान चुरा ले गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस के सवालों से टाइनी शाखा संचालक को छूटा पसीना
बैंक में लेनदेन के हिसाब से उसके पास केवल 6750 रुपये ही होने चाहिए थे
पुलिस कर रही पूछताछ, घटना के काफी देर बाद दी थी पुलिस को सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से पांच लाख रुपये लूट की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा। एएसपी पूर्वी ने संचालक से लंबी पूछताछ की। बैंक स्टेटमेंट के मुताबिक उसके पास सोमवार को मात्र पौने सात हजार रुपये ही होना था। हालांकि वह ग्राहकों से लेनदेन की रकम बैंक में जमा न करने की बात करता रहा। पुलिस की पूछताछ अभी जारी है।
कोहड़ौर के बरासराय निवासी नियाज हसन उर्फ राजू खान ने सुंदरपुर में बैंक आफ बड़ौदा की टाइनी शाखा खोल रखी है। सोमवार की शाम घर आते समय बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर उससे पांच लाख रुपये लूटकर भागने में कामयाब हो गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा ने नियाज से रात में थाने जाकर पूछताछ की। पूछताछ में यह जवाब पुलिस को कौंध गया कि बदमाशों ने चलती बाइक में उसे तमंचा सटाया। जिससे वह गिर गया। राजू के शरीर में कहीं भी खरोंच नहीं आई थी। बाइक भी सुरक्षित थी। घटना के बाद वह घर की ओर नहीं गया, बल्कि एक करीबी को फोन से सूचना दी। बाद में पुलिस को अवगत कराया। मंगलवार को थानाध्यक्ष ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया। जिसके हिसाब से सोमवार को नियाज के पास मात्र 6750 रुपये ही होने चाहिए थे। वह लूटे गए रुपये की बाबत बताता रहा कि एक लाख रुपये उसके थे। कई ग्राहकों के रुपये उसने पहले जमा नहीं किए थे। सोमवार को भी वह बैंक गया था, लेकिन रुपये जमा नहीं किए थे। फिलहाल अब पुलिस उसके ग्राहकों का पूरा ब्यौरा खंगाल रही है। एएसपी ने बताया कि घटना पूरी तरह फर्जी है। छानबीन के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


मानधाता के फरार बदमाश नहीं लगे हाथ
मानधाता थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र संचालक प्रभाकर ने बाइक सवार बदमाशों के दांत खट्टे कर दिए। उसने बलिकरनगंज के रहने वाले एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ के बाद फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी। बदमाशों का मोबाइल बंद है। वह घर से फरार हैं। रिश्तेदारी में भी नहीं मिले। फरार बदमाशों में सोनी जिले की कई घटनाओं में शामिल रहा है। वह शातिर लुटेरा है। एसओ मानधाता ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रभाकर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें