जेठवारा पुलिस ने पकड़ी 15 लाख की शराब
नारायणपुर में पुलिस ने दबिश देकर शराब तस्कर को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जेठवारा पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर शराब तस्कर को 15 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जेठवारा पुलिस ने सोमवार की शाम नारायणपुर गांव में दबिश दी। पुलिस की दबिश से हडक़ंप मच गया। पुलिस ने नारायणपुर के महेंद्र सिंह मकान के बाहर खड़े ट्रक को चेक किया। जिसमें 475 पेटी अवैश देशी शराब मिल गई। एसओ ने बताया कि मौके से ही महेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद शराब का कारोबार करने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इलाके में अवैध शराब की बिक्री व डंप होने की खबर पर अधिकारियों ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके पहले भी पुलिस शराब तस्करों पर कार्रवाई कर चुकी है। एसओ ने बताया कि महेंद्र सिंह समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
इनसेट-----
चेकिंग के दौरान बाइक में मिली शराब की बोतल
अंबेडकर चौराहे के पास सिविल लाइन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी और अद्र्धसैनिक बलों ने सोमवार की शाम चेकिंग लगा रखी थी। इस बीच एक बाइक सवार के पास से शराब की बोतल मिली। हालांकि उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए रोक लिया। जिससे लोगों की भीड़ लगी रही।