फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनमुल्ला की पिस्टल अमेठी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनमुल्ला की पिस्टल अमेठी से बरामद
विज्ञापन

सपा नेता के भाई की हत्या में साजिश रचने वालों का नाम भी आया सामने
कोतवाली पुलिस ने लिया था रिमांड पर, देर शाम को किया जेल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जेल के प्रधान बंदीरक्षक व सपा नेता के भाई आशीष पाल की हत्या में प्रयुक्त लकी पिस्टल पुलिस ने अमेठी से बरामद कर लिया। आशीष पाल की हत्या की साजिश रचने वाले दो लोगों का नाम भी पूछताछ में सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने देर शाम उसे जेल में दाखिल कर दिया।
सपा नेता मनीष पाल के भाई आशीष पाल, जेल के प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की गोली मारकर हत्या करने के अलावा आजाद नगर में पुलिस मुठभेड़ और जोगापुर में दुकानदार को गोली मारकर लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जेल में निरुद्ध हसनमुल्ला को कोर्ट की अनुमति के बाद शनिवार को रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अमेठी के भवानीपुर तलिया से हसनमुल्ला की लकी पिस्टल बरामद की। नगर कोतवाल ने बताया कि सपा नेता मनीष पाल के भाई आशीष पाल की हत्या में साजिश रचने वाले दो लोगों का नाम सामने आया है। जिसकी सच्चाई खंगाली जा रही है। उन लोगों पर भी जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। देर शाम पुलिस ने हसनमुल्ला को जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से युवक घायल
संड़वा चंद्रिका। पिकअप की टक्कर से युवक घायल हो गया। अंतू थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़-जगदीशपुर राजमार्ग पर शनिवार को गोकुलपुर मोड़ के पास बाइक सवार को पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार निर्भय सिंह (35) निवासी विश्वनाथगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

अंतू पहुंचे डीएम-एएसपी ने कराया समस्याओं का समाधान
संडवाचंद्रिका। थाना दिवस पर शनिवार को फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिये जिलाधिकारी मार्कांडेय शाही और एएसपी पूर्वी ने लोगों की समस्याओं को सुना। मौके पर पहुंचे 12 पीड़ितों की समस्या का तत्काल निराकरण कराया। जुगई छतरपुर के सोमनाथ वर्मा और राजाराम वर्मा के बीच शौचालय बनाने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच डीएम ने समझौता करा दिया। ज्यादातर मामले राजस्व के आए। डीएम ने रजिस्टर चेक किए। हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर पूरा कर सत्यापन कराने का निर्देश दिया।

पानी के विवाद में महिला को पीटा
बीरापुर। पानी के विवाद में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर निवासिनी सुमन जायसवाल पत्नी अनिल कुमार ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर वह हैंडपंप पर पानी भर रही थी। पड़ोसी ने पानी भरने से मना कर दिया। विरोध करने पर पड़ोसी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।

फोटो-
एटीएल गौ संरक्षण केंद्र में मृत मिली गाय
सांसद पहुंचे एटीएल, देखी मवेशियों के रहने की व्यवस्था
क्षमता से अधिक मवेशियों को संरक्षण केंद्र में रखा गया
कटरामेदनीगंज। एटीएल में खोले गए गौ संरक्षण केंद्र में गाय मृत मिली। केंद्र का निरीक्षण करने सांसद हरिबंश सिंह पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर मवेशियों के देखभाल का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एटीएल में गौ संरक्षण केंद्र खोला गया है। जिसमे भुपियामऊ और बड़नपुर इलाके के आवारा मवेशियों को रखा गया है। शनिवार को एक गाय मृत हो गई। अभी मामले की जानकारी पशुपालन विभाग को दी ही गई थी कि अचानक सांसद हरिवंश सिंह भी गौ संरक्षण केंद्र का जायजा लेने के लिए पहुंचे। गौ संरक्षण केंद्र में शहर से भी मवेशी लाकर रखे गए हैं। मौजूदा समय में करीब 650 अवारा मवेशी केंद्र में हैं। गौ संरक्षण केंद्र पहुंचे सांसद को बड़नपुर के ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने अधिकारियों की मनमानी दिखाई। भुपियामऊ प्रधान आलोक सिंह ने भी केंद्र के रख रखाव की जानकारी देते हुए बताया कि इन जानवरों की देखभाल की सरकार ने जो योजना बनाई है। वह अभी तक उन लोगों के पास नहीं पहुंची। आखिर कब तक वे लोग उधारी पर मवेशियों को चारा पानी कराएं। इस बीच बीडीओ सदर शमा सिंह भी पहुंच गईं। सांसद ने वादा किया कि वह अधिकारियों से बातचीत कर मवेशियों के लिए धनराशि उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें