फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों से लापता महिला का अधजला मिला शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी/मंगरौरा। पांच दिन पहले घर से गायब महिला का अधजला शव उसके कमरे में मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुलतानपुर जनपद के लंभुआ थाना क्षेत्र के राजा उमरी गांव निवासी घनश्याम ने अपनी बहन शीला देवी की शादी लगभग13 वर्ष पहले पट्टी कोतवाली के कंसापट्टी गांव निवासी काशीराम पुत्र जेठूराम के साथ की थी। शादी के बाद से ही दंपति में अनबन चल रही थी। काशीराम पंजाब के अमृतसर जिले में अपने बड़े भाई और भाभी के साथ रहता है। शीला देवी अपने ससुर जेठूराम के साथ गांव में रहती थी।

मृतका के भाई घनश्याम का आरोप है कि पांच दिन पहले जेठूराम ने सूचना दी कि उसकी बहन घर से गायब हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। इस पर मायके के लोगों ने भी खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार को जेठूराम के घर से दुर्गंघ उठ रही थी। पास-पड़ोस के लोगों ने देखा तो शीला देवी का अधजला शव पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पट्टी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके के लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई घनश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि शीला के ससुरालीजनों ने उसे जलाकर मार डाला। शीला के दो बच्चे हैं। दोनों पंजाब में रहते हैं।
विज्ञापन



केरोसिन की बोतल मिली, जला था बिस्तर
जिस कमरे में शीला का अधजला शव मिला, वहां केरोसिन की एक बोतल रखी थी। उसका बिस्तर पूरी तरह जल गया था। घर में आग लगने के बाद न तो उसके ससुर को जानकारी हो सकी और न ही पास-पड़ोस के लोगों को। चर्चा है कि जलाकर मारने के बाद उसके शव को घर में रख दिया गया था। मकान में बहू और ससुर ही रहते थे। पांच दिनों पहले शीला के गायब होने की जानकारी उसके ससुर जेठू ने मायके वालो को दी थी।

दस साल पहले प्रताड़ना के आरोप में पति, ससुर जा चुके हैं जेल
शादी के बाद शीला को दो बच्चे हुए। इसके बाद से ही उसकी पति से अनबन चल रही थी। ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। गांव के लोगों की मानी जाए तो कई बार इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। इसके बाद भी उसके पति, ससुर, जेठ, जेठानी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। दस साल पहले शीला की शिकायत पर पति व ससुर दहेज उत्पीड़न के आरोप में जेल भी गए थे। मामले में पट्टी कोतवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई ने तहरीर दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें